फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएड और बीएलएड प्रशिक्षित भी टीईटी में कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
DED and BLED trainees will also be able to apply in TET
विज्ञापन
डीएड और बीएलएड प्रशिक्षित
विज्ञापन

भी टीईटी में कर सकेंगे आवेदन
0 डीएलएड तीसरे, चौथे सेमेस्टर में शामिल प्रशिक्षु भी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा शामिल हो सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूपीटीईटी में इस बार डीएड और बीएलएड प्रशिक्षित भी आवेदन कर सकेंगे। इस आशय का निर्देश सचिव परीक्षा नियामक के प्रस्ताव पर शासन की ओर से जारी किया गया है। निर्देश के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता स्नातक के साथ एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्था से शिक्षाशास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा (डीएड) और 50 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष के साथ शिक्षाशास्त्र में चार वर्षीय डिप्लोमा (बीएलएड) पास होना चाहिए। इसी के साथ डीएड और डीएलएड के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल प्रशिक्षु भी आवेदन कर सकेंगे।
यूपीटीईटी प्राथमिक के लिए आवेदन करने के लिए स्नातक परीक्षा पास तथा एनसीटीई से संबद्ध संस्था से दो वर्षीय डीएलएड (बीटीसी) अंतिम वर्ष में शामिल अथवा पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। सचिव परीक्षा नियामक ने स्पष्ट किया है कि डीएलएड तीसरे अथवा चौथे सेमेस्टर के प्रशिक्षु भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा स्नातक में 50 फीसदी अंक के साथ बीएड अंतिम वर्ष में शामिल अथवा पास अभ्यर्थी आवेदन के लिए अर्ह हैं। स्नातक तथा अलीगढ़ मुस्लिम विवि से डिप्लोमा इन टीचिंग के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा पास अभ्यर्थियों को यूपीटीईटी में मौका मिलेगा। विवि से स्नातक के साथ अलीगढ़ मुस्लिम विवि से 11 जून 1997 से पूर्व के मोअल्लिम-ए-उर्दू उपाधि धारक (उर्दू शिक्षक के लिए) आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो रही है। सचिव परीक्षा नियामक की ओर से आवेदन प्रक्रिया एक से 21 नवंबर के बीच होगी। यूपीटीईटी 22 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें