फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को विभिन्न विभागों में छह पदों पर हुई सीधी भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया। इन सभी पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू पिछले एक सप्ताह में आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन

संस्थागत वित्त एवं सर्वहित बीमा निदेशालय के तहत सहायक सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी) के दो पदों पर निधि द्विवेदी और सुरेंद्र कुमार को चयनित घोषित किया गया है। दो जुलाई को हुए साक्षात्कार के लिए 10 अभ्यर्थी बुलाए गए थे, जिनमें चार उपस्थित रहे। चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में आचार्य (न्यूरोसर्जरी) के एक अनारक्षित पद पर अखिल प्रकाश और चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों के ट्रामा सेंटर में आचार्य (ऑर्थोसर्जरी) के एक पद पर चंद्र प्रकाश पाल का चयन किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग के तहत राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेजों में प्रवक्ता निस्वां एवं कबालात के पद पर मरियम रोकईया को चयनित घोाति किया गया है।
इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों के ट्रामा सेंटर में आचार्य (सामान्य सर्जरी) के एक पद के लिए एक जुलाई को साक्षात्कार हुआ था। इंटरव्यू में एक अभ्यर्थी ने उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन आयोग की ओर से निर्धारित न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त न कर पाने के कारण पद रिक्त रह गया। आयोग ने रिक्त पद पर भर्ती के लिए पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें