फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : डिप्टी सीएम केशव मौर्य की डिग्री मामले में फैसला सुरक्षित,एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई

Sat, 24 May 2025 03:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य की डिग्री मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग में दाखिल याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की पीठ ने दिवाकर नाथ त्रिपाठी की पुनरीक्षण याचिका पर दिया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य की डिग्री मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग में दाखिल याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की पीठ ने दिवाकर नाथ त्रिपाठी की पुनरीक्षण याचिका पर दिया।

विज्ञापन

याची के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दलील दी कि केशव ने हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज की डिग्री के आधार पर पेट्रोल पंप लिया है और चुनाव में हलफनामा दायर किया। उनकी डिग्री अमान्य है। यह एक गंभीर अपराध है। ऐसे में एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जानी चाहिए। हालांकि, सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता ने कहा याची ने अधीनस्थ अदालत में झूठा हलफनामा दाखिल किया है। साथ ही लगाया गया आरोप संज्ञेय अपराध नहीं है। कोर्ट ने पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें