फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा, कीचड़ से पटी बाई का बाग, रामबाग की सड़कें

Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मानसून - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नगर निगम भले दावा करे लेकिन बारिश के दौरान यह साबित हो गया कि रामबाग और बाई का बाग में नालों की सफाई नहीं हुई है। बुधवार को यहां क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, रामलीला मैदान के पीछे, बंगाली टोला आदि मोहल्लों की सड़क, गलियों में सिल्ट की मोटी परत जमी रही। चौतरफा गंदगी और फिसलन के कारण यहां लोग परेशान रहे। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नगर निगम के अफसरों के साथ यहां का निरीक्षण किया और तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रामबाग ईदगाह मैदान में काफी पानी भरा होने के कारण ईद की नमाज को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। महापौर के निर्देश पर यहां पानी निकालने के लिए दो पंप लगाए गए हैं। बुधवार को निरीक्षण करने पहुंची महापौर को यहां काफी दलदल मिली। उन्होंने कीचड़ वाले स्थान पर बालू डालने का निर्देश दिया। इसके बाद महापौर बाई का बाग पहुंचीं। यहां बंगाली टोला मोहल्ले में हर तरफ बड़ी मात्रा में सिल्ट, मलबा फैला मिला। नाले-नालियां भी सिल्ट से पटे मिले। यहां सफाई निरीक्षक के बताया कि नाले की सफाई की गई लेकिन सिल्ट नहीं उठाई गई। नतीजा हुआ कि  बारिश में सिल्ट फिर से नाले में समा गई। नाला ओवरफ्लो होने से पानी के साथ सिल्ट सड़क और घरों में घुस गई।

महापौर ने जोनल अफसरो को बाई का बाग में सिल्ट हटवाने के लिए एक दिन की मोहलत दी। उन्होंने बताया कि रामबाग में भी नाला साफ नहीं किया गया। इसके साथ आर्यकन्या चौराहा पर पाइप लाइन ठीक करने के लिए सीवर लाइन को बंद कर दिए जाने से भी रामबाग और बाई का बाग में बैकफ्लो की समस्या खड़ी हो गई है, जबकि गऊघाट पंपिंग स्टेशन पर पंप समय से न चलने के कारण पुराने शहर के बड़े हिस्से में जलभराव हो रहा है। निरीक्षण में नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, एक्सईएन, जेई, सफाई निरीक्षक , पार्षद आभा द्विवेदी शामिल थीं।
विज्ञापन


बख्शी बांध पंपिंग स्टेशन के भीतर बुधवार भोर में नाले की दीवार करीब 40 मीटर तक ढह गई। इसकी वजह से पानी की निकासी बंद हो गई, जिससे अल्लापुर के बड़े हिस्से में जलभराव हो गया। क्षेत्रीय पार्षद विनय मिश्रा, शिवसेवक सिंह ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन और नगर निगम के अफसरों को दी। इसके बाद सुबह आठ बजे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नाले से मलबा हटाना शुरू किया। इस बीच डीएम संजय कुमार, नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे। डीएम ने नाले से तेजी से मलबा निकालने को कहा। साथ ही जलनिकासी के लिए पंप भी चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें