फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
पट्टी के देईडीह धौरहरा में तालाब में डूबने से बालक की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा गांव में शौच के लिए निकले पांच वर्षीय मासूम की पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। शव तालाब में उतराने पर परिजनों का जानकारी हुई तो वह बिलखने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डेईडीह धौरहरा गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा पुत्र नान्हू राम का पांच वर्षीय पुत्र अर्पित बीते 10 फरवरी की शाम 6 बजे घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। रात साढ़े आठ बजे करीब उसका शव गांव के ही तालाब में उतराया मिला।
हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो रोते-बिलखते पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। सूचना पर पुलिस भी आ गई और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता राजेश की तहरीर पर पुलिस ने हादसे में इत्फाकिया मौत की सूचना दर्ज की है।

ालाब में डूबने से मृत बालक अर्पित। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें