एयरपोर्ट थाने में बरावां गांव के अरविंद कुमार ने पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। करीब पांच महीने पहले हुए इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक अरविंद कुमार ने बताया कि बरावां गांव के ही पिंटू गौतम, दिनेश गौतम, रिंकू गौतम और मुन्नालाल उर्फ पहाड़ी उसकी पैतृक भूमि पर कब्जा करने और गांव छोड़ने के लिए लगातार धमका रहे हैं। आरोपियों ने पहले छह जून की रात करीब 11 बजे नशे की हालत में चचेरे भाई ढंगू के घर आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से घर पर हमला किया। अगले दिन सुबह आठ बजे फिर लाठी, डंडे और रॉड से ढंगू के परिवार को पीटा।
पुलिस को सूचना देते देख अरविंद कुमार पर भी हमला कर दिया। लोहे की रॉड से वार किए जाने से अरविंद की दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई थी और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं थी। लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी।