उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के अन्य रिक्त पदों की सूची भी मंगा ली गई है। निदेशालय की ओर से 1250 पदों की सूची आयोग को भेजी गई है लेकिन गाइडलाइन के तहत अधियाचन आयोग के पोर्टल पर भेजना है। इसके विपरीत आयोग में अभी तक अधियाचन पोर्टल ही नहीं बन पाया है। ऐसे में इन पदों के लिए भी अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। मुश्किल यह कि आयोग के अफसरों के अनुसार नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही किसी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
नई भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाना तो दूर पहले से जारी भर्ती प्रक्रिया भी नए अध्यक्ष के आने तक रुकी रहेगी। आयोग के अधियाचन पोर्टल के तैयार होने में भी 20 दिन से एक महीने तक का समय लगने की बात कही जा रही है। इसके बाद ही नई भर्ती के लिए अधियाचन हो पाएगा। इसके बाद ही असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 1250 पदों के लिए विज्ञापन निकाले जाने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। तब तक शिक्षकों के अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर के 2560 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया रुकी रहेगी।