फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: झोंपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 18 Jan 2024 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। धंतिया गांव में बुधवार को टावर के पास मौजूद झोंपड़ी में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है। हालांकि पुलिस आत्महत्या की बात कर रही है।
विज्ञापन

धंतिया निवासी पुष्पेंद्र गंगवार (20) परसाखेड़ा की एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। पिता लालाराम गंगवार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी से घर लौटे। इसके बाद वह नजदीक की ही दुकान पर समोसे खरीदने जाने की बात कहकर घर से निकल गए।

करीब आठ बजे जब उनके नंबर पर कॉल की तो उन्होंने जल्द आने की बात कहकर कॉल काट दी। दोबारा संपर्क करने पर कॉल नहीं लगी। रात 10 बजे तक जब पुष्पेंद्र नही लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। सुबह उनका शव एक झोंपड़ी में गमछे से बने फंदे के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शव के पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में आत्महत्या करने की बात गले नहीं उतर रही। उन्होंने हत्या करने के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। गांव में प्रेम-प्रसंग की भी चर्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें