फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फतेहगंज पूर्वी के मुख्य चौराहे पर मिला युवक का शव

Thu, 18 Jan 2024 03:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे के मुख्य चौराहे पर बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त टिसुआ निवासी दीपू (35 वर्ष) के तौर पर हुई। पुलिस ने जब परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने शव लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपू ड्राइवरी करता था। वह शराब पीने का आदी थी। अक्सर वह चौराहे के पास ही बैठा रहता। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार रात को चौराहे पर ही लेट गया होगा। रात में किसी समय उसकी मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मुख्य चौराहे पर शव पड़ा मिलने की सूचना पर तत्काल एक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए आसपास रहने वाले लोगों को बुलाया गया। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। दीपू का एक भाई बाहर रहता है। उसने आने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

परिवार के अन्य सदस्यों ने भी शव लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को शव सुपुर्द किया गया है। वह लोग दीपू का अंतिम संस्कार कराएंगे।
ठंड से मौत की आशंका
स्थानीय लोगों ने दीपू की मौत ठंड से होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि दीपू चौराहे से चलने वाले टेंपो चलाता था। इसका उसे प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान मिल जाता। उसके पास रहने का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था।इस वजह से वह चौराहे पर ही लेट जाता। उसने कभी किसी गंभीर बीमारी का जिक्र किसी से नहीं किया। लोगों का कहना है कि ठंड में खुले आसमान के नीचे लेटने की वजह से ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें