फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी नेवादा में मिले दो मोर के सिर कटे शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी नेवादा में मिले दो मोर के सिर कटे शव
विज्ञापन

चायल। पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा में शनिवार को दो मोर के सिर कटे शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शवों को तिरंगे में लपेट कर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कसेंदा गांव के ग्रामीण रोजाना की तरह शनिवार सुबह टहलने निकले तो देखा कि स्वास्थ्य केंद्र नेवादा परिसर में मोर के दो सिर कटे शव पड़े हैं। जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई। ग्राम प्रधान निगार अजीम ने थाने में तहरीर देकर बताया की असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी घटना को अंजाम देकर गांव का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तिरंगे में लपेट कर अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें