फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फौजी की पत्नी का शव घर में फंदे से लटकता मिला, खुदकुशी की आशंका

Wed, 13 Mar 2024 12:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शिवकुटी स्थित सेना की छावनी में एक फौजी की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। कानपुर के रहने वाले देवेंद्र सिंह वर्तमान में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में तैनात हैं। उनका परिवार शिवकुटी छावनी में रहता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकुटी स्थित छावनी क्षेत्र में सेना के जवान की पत्नी का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर के रहने वाले देवेंद्र सिंह की वर्तमान में तैनाती फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में है। उनका परिवार शिवकुटी इलाके के सेना की छावनी में रहता है। बुधवार को उनकी पत्नी श्रीजी अवस्थी (34) का शव फंदे से लटकता मिलने पर परिजन बदहवास हो गए। घटना के बाद कैंट के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें