फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव 

Thu, 17 Jun 2021 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गंगौत्री नगर स्थित गणपति मोहल्ले में बुधवार को कमरे के अंदर एक वृद्ध का शव फंदे में लटकता मिला। वह यहां पिछले कई वर्षों से किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। उसके परिजनों की जानकारी नहीं हो सकी है। नैनी शंकरढ़ाल निवासी रतन लाल 80 पुत्र यशवंत लाल गंगोत्री नगर स्थित गणपति मोहल्ले में अधिवक्ता पंकज कुमार गुप्ता के मकान में पिछले छह वर्ष से किराए पर रहते थे। वह आभूषण कारीगर थे। बुधवार सुबह काफी देर होने पर जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो आस-पास के लोग उन्हें जगाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


काफी देर आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो कमरे झांका गया। लोगों ने देखा कि रतन लाल छत के चूल्ले में रस्सी से बने फंदे में लटक रहे है। लोगों ने इसकी सूचना नैनी पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि वह पिछले छह वर्ष से यहां किराए का कमरा लेकर रहते थे। उनका परिवार कहां है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने बताया परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आत्महत्या का कारण बीमारी बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें