फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिला पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद के भतीजे का शव 

Fri, 12 Feb 2021 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : गूगल
विज्ञापन
अमेठी के रहने वाले पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति (19) का शव शुक्रवार सुबह घर से तीन किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर मिला। गायत्री के बेटे ने शुभम की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मामले में मृतक के भाई ने अमेठी पुलिस को तहरीर दी है। उधर, जीआरपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना के चलते प्रतापगढ़-लखनऊ रेलमार्ग करीब पौन घंटे तक ठप रहा। 
विज्ञापन


अमेठी कोतवाली के परसावा छोटा बेनीपुर निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का भतीजा शुभम पुत्र जगदीश प्रजापति बृहस्पतिवार को गांव में ही आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शुभम के भाई अरुण कुमार ने बताया कि तेरहवीं कार्यक्रम में गांव के ही कुछ लोगों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। देर रात वह बाइक से घर लौटा। इसके बाद किसी का फोन आने पर वह पैदल ही घर से निकल पड़ा। फिर लौटकर वह घर नहीं आया।

शुक्रवार सुबह पुलिस ने सूचना दी कि शुभम की मौत हो गई है। अमेठी स्टेशन के करीब उसका शव रेल ट्रैक पर मिला है। जीआरपी एसओ फूल सिंह ने बताया कि शव क्षत-विक्षत हो गया था। अमेठी के एसपी दिनेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उधर शव के पोस्टमार्टम के दौरान जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के बेटे अनुराग प्रजापति ने शुभम की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके चचेरे भाई ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या करने के बाद शव रेल लाइन पर फेंक दिया गया। प्रदेश सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते उनके पिता को जेल में बंद कर रखा है। अब उनके परिवार पर जुल्म ढाया जा रहा है। शुभम के भाई अरुण कुमार का कहना था कि शुभम की राजनीतिक कारणों से रात में बुलाकर हत्या की गई है। उसने अमेठी पुलिस को तहरीर दी है। 

बिजली मैकेनिक था शुभम 

पूर्व मंत्री गायत्री के भतीजे शुभम ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह बिजली मैकेनिक था। उसके तीन बड़े भाई जितेंद्र, अरुण और अर्जुन हैं। उसकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। 
 
  • मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। जिस तरह ट्रैक पर शव मिला है, उससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। - फूल सिंह, एसओ, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें