फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मृत मिला पड़ा मिला युवक, हत्या का आरोप

विज्ञापन
dead body of a youth found in a drain accused of murder - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
करेली की मुन्ना मस्जिद के पास रहने वाला मोहम्मद आरिफ (30) संदिग्ध हालत में मृत पड़ा मिला। उसका शव अंधीपुर नलिया के पास स्थित नाले में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह अंधीपुर पुलिया के पास स्थित नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना दी तो करेली थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। तब तक आसपास के लोग भी जमा हो गए थे। शव को बाहर निकलवाया गया तो भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने मृतक की शिनाख्त मुन्ना मस्जिद के पास रहने वाले आरिफ के तौर पर की, जो वेल्डिंग का काम करता था। सूचना दी गई तो घर वाले भी पहुंच गए। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे, लेकिन परिजन हत्या की आशंका जताई जता रहे थे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरिफ की मौत पानी में डूबने की वजह से होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में घर वालों ने बताया है कि आरिफ नशे का आदी था। वह तीन-चार दिनों से घर से गायब था। करेली के प्रभारी एसओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि फिलहाल घर वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें