फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थरवई क्षेत्र के शीतलपुर टिकरी गांव का दिलीप कुमार भारतीय (27) पुत्र छेदी लाल मजदूरी करता था। दिलीप कुमार ने आदमपुर कैथाना गांव की रानी देवी से प्रेम विवाह किया था। उससे दो बच्चे सोनाक्षी (4) व गुड़िया (1) हैं। रानी देवी पांच दिन पूर्व मायके चली गई थी। वह उसे बुलाने के लिए गया लेकिन रानी आने को तैयार न हुई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रात एक बजे तक दोनों में फोन पर बातचीत होती रही। उसके बाद दिलीप सोने चला गया। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकाला तो मां सरोज देवी ने आवाज देने के लिए खिड़की खोली तो अंदर का मंजर देख दंग रह गईं। उनकी आंखों के सामने दिलीप फंदे से झूलता दिखा तो उनकी चीख निकल गई। शोर सुन घर के लोग जुट गए। युवक को फंदे से नीचे उतारा गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें