फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : तीन दिन पहले ब्याही विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 03 Jun 2026 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

29 मई को प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता का शव मंगलवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर नैनी पुलिस व फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
संजना बिंद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 मई को प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता का शव मंगलवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर नैनी पुलिस व फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों को जानकारी दी है। नैनी के काजीपुर मोहल्ला निवासी गणेश केसरवानी पुत्र श्याम सुंदर केसरवानी नैनी में ही प्राइवेट जाॅब करते हैं। उनकी शादी बीते 29 मई को चंदौली के मुगलसराय के डीह बिलारी गांव निवासी अशोक बिंद की बेटी संजना बिंद के साथ हुई थी।

विज्ञापन


दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में श्रीराम जानकी मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद 30 मई को संजना (25) अपने ससुराल काजीपुर आ गई। सोमवार की रात संजना का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पति गणेश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। रात करीब तीन बजे उठे तो संजना कमरे में नहीं थी। वह उसे ढूंढ़ते हुए छत पर गए।

कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। लोहे का दरवाजा खोलने की की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। परिजनों को बुलाया। उन्होंने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो संजना साड़ी के फंदे के सहारे लटकी थी। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दरवाजा अंदर से बंद था। युवती का शव छत के चुल्ले से लटका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वाले आरोप लगाते हैं तो मामले की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें