फूलपुर के दुल्मापुर मोहल्ला निवासी मृतक अरविंद कुमार पटेल की फाइल फोटो।
- फोटो : भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक।
कोतवाली क्षेत्र के कोड़ापुर गांव में बुधवार को शराब के के पास नहर में एक मजदूर का शव मिला। मृतक की पहचान दुल्मापुर मोहल्ला निवासी अरविंद कुमार पटेल उर्फ नन्हे (46) पुत्र स्व. रामकिशोर पटेल के रूप में हुई है।
बुधवार को अरविंद कुमार मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो रात करीब साढ़े नौ बजे उनका शव नहर में मिला। बृहस्पतिवार को सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसकी पत्नी उर्मिला देवी और तीन बेटियां तथा एक बेटा हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने कोड़ापुर स्थित शराब के ठेके को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने नकली शराब की बिक्री का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने कोड़ापुर गांव से शराब ठेका हटाने की मांग उठाई है।