फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल से संदिग्ध हालत में गायब अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप

Mon, 27 Jul 2020 04:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल से एक दिन पहले संदिग्ध अवस्था में गायब शिव शंकर सिंह का शव सिविल लाइन स्थित सीएवी इंटर कॉलेज के पास मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


राजापुर के रहने वाले शिव शंकर सिंह को 23 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट किया गया था, लेकिन शनिवार शाम को संदिग्ध हालत में वह अस्पताल से गायब हो गया था। 

काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में रविवार को उसका शव एमजी मार्ग पर कालेज के पास मिला जो अस्पताल से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। इस संबंध में उसकी बेटी मोनिका ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि राजापुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति तीन दिन पहले ही पॉजिटिव आया था। उसे सांस में तकलीफ के कारण एसआरएन के कोविड वार्ड नंबर-10 के बेड नंबर-24 पर भर्ती कराया गया था। घरवालों ने बताया कि शनिवार को मरीज ने अपनी हालत स्थिर बताई थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

दोपहर में कुछ जरूरी सामान भी पहुंचाया गया। वार्ड में सामान पहुंचने पर भी उनसे बात हुई। लेकिन, उसके आधे घंटे बाद ही चिकित्सालय से फोन आया कि वह गायब हो गए। अधेड़ के गायब होने की सूचना परिजनों द्वारा एसआरएन पुलिस चौकी को भी दी गई। 

एसआरएन में कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि अधेड़ वार्ड से निकलकर भाग गया। उसे रोका गया, लेकिन वह रुका नहीं। अधेड़ की मौत के बाद पत्नी, बेटी, बेटा सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें