फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नहर में उतराता मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 26 Jan 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरांव के रतेवरा के पास बड़ोखरा नहर के पास रविवार शाम बड़ोखरा निवासी 24 वर्षीय रवि उर्फ बबलू (24) पुत्र हरिपाल सिंह का नग्न शव संदिग्ध हालत में नहर में उतराता मिला। बताते हैं कि शनिवार शाम शराब पीने को लेकर उसका विवाद हुआ था। परिजनों ने हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोरांव थानाक्षेत्र के बड़ोखरा गांव निवासी रवि उर्फ बबलू (24) पुत्र हरिपाल सिंह का शव पुलिस को नहर में उतराते मिलने की सूचना मिली। इस दौरान मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। कुछ लोगों का कहना है कि शनिवार शाम शराब को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद से वह घर नही आया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कोरांव राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें