फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीसीपी सिटी का एक्स अकाउंट हैक 100 से ज्यादा किए गए संदिग्ध पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स अकाउंट में सेंध लगाकर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े 100 से अधिक संदिग्ध पोस्ट करने के मामले में साइबर क्राइम थाने में बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज की गई है। अकाउंट की प्रोफाइल फोटो भी बदल दी गई। साइबर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक सुशील कुमार सिंह ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर बताया कि डीसीपी सिटी का आधिकारिक एक्स हैंडल 22 अगस्त की रात तक सामान्य रूप से चल रहा था। रात करीब 11:10 बजे अकाउंट से करेली में हुए हादसे के संबंध में एक यूजर को जवाब भी दिया गया था।
इसके बाद कोई आधिकारिक पोस्ट या रिप्लाई नहीं किया गया। अगले दिन अकाउंट से अचानक संदिग्ध संदेश पोस्ट होने लगे। 23 अगस्त की सुबह करीब 10:39 बजे डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स अकाउंट के अनधिकृत रूप से एक्सेस किए जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि अकाउंट के लॉगिन क्रेडेंशियल बदल दिए गए हैं। इसके बाद अकाउंट से एक ही तरह के 100 से ज्यादा संदिग्ध पोस्ट किए गए थे। जानकारी मिलने पर एक्स इंडिया को रिपोर्ट भेजकर अकाउंट को अस्थायी रूप से सस्पेंड कराया।
अकाउंट को दोबारा सक्रिय कराने के लिए एक्स कंपनी से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया गया लेकिन अब तक अकाउंट का दोबारा एक्सेस नहीं मिल सका है। डीसीपी साइबर मनीष शांडिल्य ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें