फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कारिक शिक्षा से बेटियों का बढ़ रहा है आत्मबल : स्वामी प्रसाद

विज्ञापन
साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को स्मृति च - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज ने 25 वर्षों में बेटियों को सांस्कारिक शिक्षा देकर उनमें आगे बढ़ने का आत्मबल पैदा किया है। उसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियों को उचित प्लेटफार्म नहीं मिलने से उनका विकास पूर्णरूपेण नहीं हो पा रहा था, मगर उनके सपनों को साकार करने में साकेत कालेज का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

शहर के दहिलामऊ स्थित साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को स्थापना दिवस को रजत जयंती के दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवप्रकाश सेनानी ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता है और बेटियां परिवार की संचालिका होती हैं। उन्होंने देववाणी पखवारा पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा के विकास के लिए सदैव साथ खड़ा मिलूंगा।
माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्रनाथ शुक्ल ने शिक्षक समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा और संस्कृत विद्यालयों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। कालेज के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि 25 वर्ष पहले मैने जो पौधा रोपित किया था, वह आज वट वृक्ष का स्वरूप धारण कर चुका है। इस मौके पर सिंधुजा मिश्र, शिवा धरनाथ पांडेय, रणवीर सिंह, शक्ति धरनाथ पांडेय, डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, कल्पना भट्ट, हरिश्चंद्र शुक्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें