फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अभियानों को गति देंगे दंडी संन्यासी

विज्ञापन
Dandi saints will accelerate national campaigns
विज्ञापन
राष्ट्रीय अभियानों का हिस्सा बनेंगे दंडी संन्यासी
विज्ञापन

प्रयागराज। दंडी संन्यासी धर्म-संस्कृति के प्रचार के साथ ही अब राष्ट्रीय अभियानों का भी हिस्सा बनेंगे। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए सोमवार को दंडी संन्यासियों की ओर से निर्णय लिया। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद की आम सभा की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
माघ मेला के सेक्टर पांच स्थित दंडीबाड़ा के शिविर में अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद की बैठक में भविष्य की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान से जुड़ने के अलावा देश भर में जीर्ण-शीर्ण मठों-मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए काम करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परिषद के विस्तार पर भी सहमति जताई गई। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम, संरक्षक स्वामी महेशाश्रम, स्वामी शिव शरण आश्रम, लालेश्वर आश्रम, शंकराश्रम, रवींद्राश्रम, देवेंद्रानंद, नर्वदेश्वर आश्रम, ज्ञानेश्वर आश्रम, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, हरदेव आश्रम, रामदेव आश्रम, प्रणवावनंद, रामाश्रम, भरत आश्रम, आनंददेव आश्रम, शंभू आश्रम, अशोक स्वरूप समेत तमाम संन्यासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रणवानंद तीर्थ उपाध्यक्ष और रामाश्रम संगठन मंत्री बने
प्रयागराज। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के दो पदों पर सोमवार को नए पदाधिकारी मनोनीत किए गए। स्वामी प्रणवानंद तीर्थ को उपाध्यक्ष और स्वामी रामाश्रम को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया। इस मनोनयन की घोषणा परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें