फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईआरटी में हुई डांस प्रतियोगिता

विज्ञापन
dance competition in iert - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
ग्रुप डांस में संध्या कुमार एवं ग्रुप रहा प्रतियोगिता में अव्वल
विज्ञापन

आईईआरटी में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव-2020 में छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल किया। इस मौके पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस, रंगोली, फेस पेंटिंग, युगल गायन, एकल गायन, वाद-विवाद एवं कोलाज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। संस्थान की ओर से आयोजित ग्रुप डांस में संध्या कुमार एवं ग्रुप को पहला, नेहा सिंह ग्रुप को दूसरा स्थान मिला। रंगोली में राहिला हसन एवं रिंकी को पहला, प्रीति भास्कर एवं अनीता को दूसरा स्थान मिला।
फेस पेंटिंग में श्वेता सिंह एवं शुभांशी गुप्ता को पहला, प्रियदर्शिनी एवं रिचा सिंह को दूसरा स्थान मिला। युगल गायन में सान्या सिंह एवं मानस्वी को पहला, अनुपम सिंह एवं जन्मेजय को दूसरा स्थान मिला। एकल गायन में मानस्वी को पहला, सृष्टि सिंह को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

वाद-विवाद में आकांक्षा को पहला, प्रांजल शुक्ला को दूसरा स्थान मिला। कोलाज में उषा पाल एवं मृणाली को पहला एवं शाहिना हन्फी एवं मिनी को दूसरा स्थान मिला। सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ अपर आयुक्त भगवान शरण ने किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा। वित्त नियंत्रक आरएन मिश्र ने छात्रों के प्लेसमेंट पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. विमल मिश्र ने छात्रों को उनकी प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया। इस मौके पर सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ. एके शुक्ल ने स्वागत एवं सचिव सुनील निषाद ने धन्यवाद किया। इस मौके पर उमाशंकर वर्मा, मुख्य अभियंता आरके सिंह, मेजर गिरीश चंद्र सिंह, विनोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

dance competition in iert- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें