डाला छठ पर पूजन के बाद एक दूसरे को सिंदूरदान करतीं व्रती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
कोहड़ारघाट क्षेत्र के लालतारा, सिलौधी, हरदिहा, श्याम नगर, भइयां आदि गांव में डाला छठ महापर्व के चौथे दिन व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर संतान, सुहाग की दीर्घायु और घर परिवार की सुख शांति को लेकर छठ मइया की पूजा अर्चना की। डाला छठ के पर्व पर नहर नदियों, जलाशयों के किनारे सोमवार भोर से ही छठ मैया की भक्तों की भारी भीड़ रही।
भक्तों ने टेंट पंडाल लगाकर डीजे और बैंड पार्टी के साथ रात भर नाचते गाते जागरण किया। सुबह में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना किया और प्रसाद वितरण किया। इस पूजा में युवक, युवतियाें से लेकर बुजुर्गों तक निर्जला व्रत रहकर पानी में खड़े होकर सूर्य अर्घ्य देते हुए पूजा पाठ किया।