फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधिकांदो मेला : चांदी के हौदे पर सवार होकर निकले कृष्ण-बलदाऊ, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Thu, 19 Sep 2024 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बैरहना स्थित पहलवान पीर बाबा मंदिर से चांदी के हौदे पर सवार होकर कृष्ण-बलदाऊ दल बल के साथ निकले। सबसे आगे भगवान गणेश और बजरंगबली की चौकियां रहीं। इसके बाद चौकियों पर कृष्ण द्वारा कंस वध, बकासुर वध, मां काली का स्वांग, कालिया दमन, गोवर्धन पर्वत की लीला कलाकारों ने दिखाई।
विज्ञापन
कीडगंज दधिकंदो मेला क्षेत्र में दल में शामिल होने से पहले भगवान की आरती करते मेयर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज दधिकांदो मेले में रंगबिरंगी रोशनी के बीच हुई कान्हा-बलदाऊ का प्रेम भक्तों पर जमकर बरसा। बारिश में कहीं कलात्मक चौकियों में राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने मन मोहा तो कहीं देवी-देवताओं की झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। रात आठ बजे प्रतीकात्मक ऐरावत हाथी पर बने चांदी के हौदे पर सवार होकर निकले कृष्ण-बलदाऊ जिधर से गुजरे उधर भीड़ लग गई। इसके पूर्व भगवान कृष्ण-बलदाऊ का पूजन-अर्चन महापौर गणेश केसरवानी और पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने किया।

बैरहना स्थित पहलवान पीर बाबा मंदिर से चांदी के हौदे पर सवार होकर कृष्ण-बलदाऊ दल बल के साथ निकले। सबसे आगे भगवान गणेश और बजरंगबली की चौकियां रहीं। इसके बाद चौकियों पर कृष्ण द्वारा कंस वध, बकासुर वध, मां काली का स्वांग, कालिया दमन, गोवर्धन पर्वत की लीला कलाकारों ने दिखाई। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पार्षद मुकेश कसेरा ने भगवान की आरती उतारी। दल की अगुवाई मनीष केसरवानी, अजय जायसवाल, कृष्णा साहू, अमरेश जायसवाल, प्रखर साहू ने की। मेले में उत्कृष्ट चौकियों को पुरस्कार दिया गया।

जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि कृष्ण-बलदाऊ की शोभायात्रा ध्वज पताका, पाइप बैंड, डीजे बैंड, ढोल-नगाड़े के बीच निकली। चौकी कृष्णा नगर, त्रिवेणी मार्ग होते हुए सती शाह चौराहा, डॉट पुल, राम जानकी मंदिर चौराहा से होकर ज्ञान पुस्तकालय कीडगंज में संपन्न हुई। इस मौके पर पदुम जायसवाल, टीएन दीक्षित, प्रमोद जायसवाल, गिरजेश मिश्रा, राजू पाठक, संस्कार सिन्हा, आयुष अग्रहरि, मनोज मिश्रा, पार्षद रुद्र सेन जायसवाल रहे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें