फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए तीन दिन पहले मिल जाएंगे सिलिंडर, डीएसओ ने अप्रैल के लिए भेजी डिमांड

Thu, 09 Apr 2026 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खरमास खत्म होने के बाद 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहे वैवाहिक कार्यक्रमों में सिलिंडर के लिए अब तक 80 लोगों ने जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदन किए हैं। इनमें से 20 लोगों के घरों में इसी माह यानी अप्रैल में वैवाहिक कार्यक्रम है।
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरमास खत्म होने के बाद 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहे वैवाहिक कार्यक्रमों में सिलिंडर के लिए अब तक 80 लोगों ने जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदन किए हैं। इनमें से 20 लोगों के घरों में इसी माह यानी अप्रैल में वैवाहिक कार्यक्रम है।

विज्ञापन


पहले चरण में जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल के एलपीजी विक्रय अधिकारियों को इन 20 लोगों की लिस्ट भेजी है। इनके लिए कुल 202 सिलिंडर मांगे गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने विक्रय अधिकारियों से अपेक्षा की है कि मांग के अनुरूप एलपीजी व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति शादी समारोह/अन्य आयोजन की तिथि से कम से कम तीन दिन पहले सुनिश्चित की जाएगी।

लिस्ट में सिलिंडर की डिमांड करने वाले का नाम व मोबाइल नंबर, जिसकी शादी है उसका नाम, मांगे गए सिलिंडरों की संख्या और संबंधित गैस एजेंसी का नाम दर्ज है। सबसे अधिक 30 सिलिंडर की डिमांड नीबी नैनी के भूपेंद्र प्रताप सिंह ने की है। इनके यहां 25 अप्रैल को वैवाहिक कार्यक्रम है। वहीं, लिस्ट के हिसाब से सबसे पहले 15 अप्रैल को रामप्रिया रोड निवासी नीरज कुमार पांडेय, सधनगंज सोरांव के कमलेश कुमार मौर्या और असरावे खुर्द के जगरूपाल के यहां वैवाहिक कार्यक्रम है।
विज्ञापन


नीरज कुमार पांडेय व कमलेश कुमार मौर्या ने पांच-पांच और जगरूपाल ने सात सिलिंडरों की डिमांड की है। वहीं, करछना के विकास सिंह ने 20 अप्रैल को वैवाहिक कार्यक्रम के लिए 15 सिलिंडर मांगे हैं। राजरूपपुर की रेखा सिंह, चकिया के ओम प्रकाश कुशवाहा, धूमनगंज के ओमप्रकाश केशरवानी, नैनी के महेंद्र कुमार गुप्ता व प्रीतम नगर के संतराम वर्मा ने 10-10 और छिवइया झूंसी के विष्णु देव त्रिपाठी ने 20 सिलिंडर की मांग की है।

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि जिनके यहां पहले शादियां हैं, उनकी डिमांड संबंधित एलपीजी कंपनियों को भेज दी गई है। हालांकि, आपूर्ति कब और कितनी होनी है, यह एलपीजी कंपनियों को तय करना है, लेकिन प्रयास यही है कि जरूरतमंद परिवारों को कम से कम तीन दिन पहले पर्याप्त संख्या में सिलिंडर मिल जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें