सुहास। कोरांव थाना क्षेत्र के जवाइन गांव में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। पथरताल गांव निवासी बीरु साइकिल से अपने ससुराल निमंत्रण में गया था। वापसी के दौरान बाइक सवार बिमल शर्मा ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
सीएचसी के डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि सर में गंभीर चोट लगने के कारण एसआरएन रेफर कर दिया गया है।