लेड़ियारी के बेलन नदी में 24 घंटे बाद मील शौव रोते बिलखते रहें परिजन
भोगन पुल पार करते समय बेलन नदी में गिरने से साइकिल सवार खिवली के मोनू चतुर्वेदी (21) पुत्र आदित्य की मौत हो गई। रविवार सुबह एनडीआरफ टीम को घटनास्थल से पांच किमी दूर मध्य प्रदेश के गंथा घाट के पास शव मिला। इस दौरान ग्रामीण प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल पर जाम लगा दिया। एसडीएम ठाकुर प्रसाद से महिलाओं की नोकझोक हुई। कहा कि पुल पर दोनों तरफ रेलिंग लगाने के लिए प्रतिनिधियों सहित प्रशासन से कई बार मांग की गई है। इस लापरवाही के चलते युवक की जान गई है। सिंचाई विभाग पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सूचना बांध का पानी छोड़ दिया जाता है, इससे नदी उफान पर हो जाती है। मृतक के पिता आदित्य ने बताया कि चार वर्ष पहले बड़े बेटे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पांचों बहनें बिलखने लगी।