भदोही साइकिलिंग क्लब के हंडिया में हुए कार्यक्रम में शिरकत करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वी के सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया और स्वयं साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुए। साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर मुंशी बाजार, लाला बाजार के आस पास का भ्रमण करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए हंडिया पीजी कॉलेज के गेट पर इसका समापन हुआ ।
बताते चलें कि पूरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी कि क्लब वर्ष 2021 से हर रविवार साइकिल यात्रा निकालकर पूरे उत्तर प्रदेश सहित नेपाल, बिहार और मध्य प्रदेश में जागरूकता फैला रहा है। इस अभियान में चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, युवा और समाजसेवी लगातार जुड़ते जा रहे हैं, जबकि अताउल अंसारी के नेतृत्व की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। साइकिल यात्रा में प्रवीण श्रीवास्तव, सरफराज अहमद, पंकज सिंह, जेपी दुबे, प्रमोद मौर्या, महमूद आलम, कमलेश कश्यप, राजीव जायसवाल, मैनू अली, समीर शेख, मोहम्मद इम्तियाज, लक्ष्य सिंह, इमरान अहमद आदि ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।