फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
आक्रोशित लोगों ने बाइक फूंकने का किया प्रयास
पुलिस के पहुंचने पर टला बवाल, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद बाइक फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सक्रियता से घटना टल गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के भीटार निवासी दूधनाथ (40) पुत्र रामकेदार यादव शुक्रवार को घर से साइकिल लेकर सैफाबाद की ओर जा रहा था। सैैफाबाद से पट्टी की ओर जाते समय मुरैनी मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने दूधनाथ को टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल दूधनाथ को उपचार के लिए सैफाबाद सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वे बाइक को फूंकने की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाइक सवार राकेश वर्मा निवासी उपाध्यायपुर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें