साइबर ठगों ने तीन लोगों के खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिस के मुताबिक, जीटीबी नगर निवासी जियाउल रहमान ने तहरीर देकर बताया कि उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को विमल शर्मा बताते हुए झांसा देकर उनके उनके बैंक खाते का विवरण पूछ लिया। इसके बाद एक लाख रुपये उड़ा दिए। मामले में करेली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसी तरह एलनगंज निवासी सुधा सिंह के खाते से 6.5 हजार रुपये निकाल लिए गए। अज्ञात नंबर धारक ने फोन कर उनसे जानकारी ली और फिर रुपये उड़ा दिए। उधर, हेस्टिंग्स रोड निवासी अभिषेक पटेल को गूगल पे लिंक भेजकर अज्ञात नंबरधारक ने 55 हजार रुपये उड़ा दिए। उनका आरोप है कि अभिषेक गुप्ता नाम के कॉलर ने फोन कर उन्हें गूगल पे यूपीआई लिंक भेजा और फिर रकम उड़ा दी। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, धूमनगंज निवासी अरविंद कुमार मिश्र का फेसबुक अकाउंट हैक कर मैसेंजर के माध्यम से उनके परिचितों से पैसों की मांग की गई। उन्होंने भी धूमनगंज थाने में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।