फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud : आईपीओ व शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो व्यापारियों से 40 लाख की ठगी, साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 31 Oct 2024 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जीशानुल हक सरोजिनी अपार्टमेंट सिविल लाइंस निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप का इनविटेशन आया, जिस पर उन्होंने ज्वाइन कर लिया। इसमें उन्हें एक आईपीओ खरीदने का ऑफर दिया गया। इस ग्रुप का नाम नुवामा सिक्योरिटीज है।
विज्ञापन
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीओ व शेयर ट्रेडिंग के नाम पर जिले के दो व्यापारियों से 40 लाख रुपये हड़प लिए गए। उनसे अलग-अलग बार में 31 व नौ लाख रुपये जमा करा लिए गए। बाद में जब निकासी की बारी आई तो उनसे और रुपये मांगे गए। साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


जीशानुल हक सरोजिनी अपार्टमेंट सिविल लाइंस निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप का इनविटेशन आया, जिस पर उन्होंने ज्वाइन कर लिया। इसमें उन्हें एक आईपीओ खरीदने का ऑफर दिया गया। इस ग्रुप का नाम नुवामा सिक्योरिटीज है। इसमें उन्होंने 10 से 28 अगस्त तक अपने आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 57 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उन्हें आईपीओ जारी नहीं किया गया।

दूसरा मुकदमा अनूप कुमार गुप्ता निवासी चक रघुनाथ नैनी ने दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि एक दिन उनके पास व्हाट्सएप से मैसेज आया। मैसेज करने वाली ने अपना नाम केली बताया। कहा कि वह ऐसे स्टॉक सुझाएंगे, जिससे कि आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। उनके बताए कुछ स्टॉक्स खरीदने पर उन्हें लाभ भी हुआ।
विज्ञापन


फिर उन्होंने इंस्टिट्यूशनल खाते में ज्यादा लाभ होने की बात कहकर 8.95 लाख रुपये जमा करा लिए। उनका लाभ भी बढ़कर लगभग 40 लाख रुपये हो गया। हालांकि, बाद में निकासी की बात करने पर अलग-अलग बहाने बनाने लगे। चार लाख रुपये भी जमा करने को कहने लगे। तब उन्हें खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ। साइबर थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें