फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुकने का नाम नहीं ले रही साइबर ठगी की वारदातें, दो और बने शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओटीपी पूछकर, एप का लिंक भेज कर खाते से उड़ा दी रकम प्रयागराज। सिविल लाइंस में साइबर ठगों ने 2 लोगों के खाते से रकम उड़ा दी। दयानंद मार्ग निवासी कृष्ण कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने झांसा देकर उनके फोन पर आया ओटीपी नंबर पूछ लिया और फिर उनके बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित खाते से ₹49498 निकाल लिए। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब उनके फोन पर खाते से रकम कटने का मैसेज आया। उधर सिविल लाइंस में रहने वाले दीपक द्विवेदी को भी साइबर ठगों ने चुना लगा दिया मूल रूप से प्रतापगढ़ कुंडा के रहने वाले दीपक का आरोप है की अज्ञात मोबाइल नंबर से एक व्यक्ति ने कॉल कर उन्हें फोन पर ऐप का लिंक भेजा। इसके बाद जैसे ही उन्होंने भेजे गए लिंक पर क्लिक कर कर पेमेंट करना चाहा उनके खाते से 6890 रुपए निकाल लिए। दोनों ही भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत सिविल लाइंस पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें