इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कई विभागों की दूसरी कटऑफ सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही एंथ्रोपोलॉजी और बॉटनी विभाग की पहली मेरिट सूची भी घोषित की गई है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचनाओं के अनुसार चयनित अभ्यर्थी मंगलवार से ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड, सत्यापन और शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। अधिकांश विभागों में ऑनलाइन पंजीकरण व दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि 16 जुलाई दोपहर दो बजे और दस्तावेज सत्यापन व शुल्क जमा करने की शाम पांच बजे निर्धारित की गई है।
राजनीति विज्ञान में अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ 178, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के लिए 164, एससी के लिए 144 और एसटी के लिए 98 अंक तय किए गए हैं। गणित में अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 144, ईडब्ल्यूएस 130, ओबीसी 129 और एससी 94 अंक रही है। समाजशास्त्र में अनारक्षित वर्ग में 156, ओबीसी 136, ईडब्ल्यूएस 128, एससी 112 और एसटी 92 अंक पर प्रवेश मिलेगा। संस्कृत विभाग में अनारक्षित वर्ग में 138, ईडब्ल्यूएस 134, ओबीसी 110 और एससी 18 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास में अनारक्षित वर्ग में 170 और एसटी में 38 अंक तक के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
संगीत व परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में सितार के लिए अनारक्षित वर्ग में 173, तबला में अनारक्षित वर्ग में 140, एससी 138 व वोकल में 150, ईडब्ल्यूएस में 134.4, ओबीसी में 118 और एससी में 15 अंक की दूसरी कटऑफ जारी की गई है। सेंटर फॉर थिएटर एंड फिल्म के एमए पाठ्यक्रम में अनारक्षित वर्ग में 137 और ओबीसी में 103 अंक तक के अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के एमसीए पाठ्यक्रम में अनारक्षित वर्ग में 170, ईडब्ल्यूएस में 152 और ओबीसी में 150 अंक की कटऑफ घोषित की गई है, जबकि एससी व एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी पात्र है। एमएससी फूड टेक्नोलॉजी में अनारक्षित वर्ग में 150, ईडब्ल्यूएस में 96 और ओबीसी में 114 अंक तक के अभ्यर्थियों को प्रवेश और एससी व एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया है।
वहीं बॉटनी विभाग के एमएससी एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी में दूसरी कटऑफ के तहत अनारक्षित वर्ग में 170, ईडब्ल्यूएस में 169.10, ओबीसी में 133.20, एससी में 136.80 और एसटी में 136 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा एमएससी बॉटनी की पहली कटऑफ में सामान्य वर्ग में 162, ईडब्ल्यूएस में 148, ओबीसी में 142, एससी में 138 और एसटी में 85 अंक तय किए गए हैं। एंथ्रोपोलॉजी विभाग की पहली कट-ऑफ में अनारक्षित वर्ग में 128 और ओबीसी में 46 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए पात्र रहेंगे।