उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के वेटिंग रूम में कुशन वाली बेंच (गद्दीदार) लगाई जाएंगी। मंडल के प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ समेत प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह की 125 बेंच लगनी हैं।
प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, मिर्जापुर, मानिकपुर, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ आदि रेलवे स्टेशनों के वेटिंग रूम में स्टील बेंच लगी हैं। कभी-कभार ट्रेनें पांच से छह घंटे लेट होती हैं तो स्टील बेंच पर भी यात्रियों को ज्यादा देर तक बैठने में दिक्कत होती है। इसी समस्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन अब प्रमुख स्टेशनों पर कुशन युक्त स्टील बेंच लगाने जा रहा है। प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने बताया कि यह कार्य स्वीकृत हो गया है। मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह की बेंच लगाई जा रही हैं।