फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज समेत सभी ट्रेनों के एसी कोच से हटाए गए पर्दे

विज्ञापन
smart coach - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से प्रयागराज जंक्शन से विभिन्न स्टेशनों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को कंबल नहीं मिलेगा। रेलवे ने कंबल के साथ एसी कोच में लगे पर्दे हटाने का भी निर्णय लिया है। रविवार से ही प्रयागराज, हमसफर, हरिद्वार एक्सप्रेस, जयपुर एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों के एसी कोच से पर्दे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अगले एक-दो रोज में सभी ट्रेनों के एसी कोच से पर्दे और यात्रियों को दिए जाने वाले कंबल भी हटा दिए जाएंगे। यह भी कहा गया है कि सभी एसी कोच में तापमान फिलहाल 25 डिग्री ही रखा जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना वायरस से बचाव के लिए रेलवे की ओर से किए जा रहे सुरक्षात्मक उपायों के तहत रविवार को एसी कोच से पर्दे हटाने का फैसला लिया गया। फरमान जारी होने के बाद ही रेलकर्मी एक्शन मोड में आ गए। दिन में ही जंक्शन और प्रयागराज संगम की वॉशिंग लाइन में खड़ी ट्रेनों के एसी कोच से पर्दे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके अलावा इन कोचों में दिए जाने वाले कंबल भी रविवार को हटा दिए गए। यात्रियों को सफर में सिर्फ दो चादर एवं तकिया दिया गया। फिलहाल 31 मार्च तक जारी व्यवस्था के तहत यात्रियों से अपने घर से ही कंबल लाने को कहा गया है।

एसी कोच में कूलिंग से पहले की जा रही हीटिंग
रेलवे अफसरों का कहना है कि एसी कोचों को कूलिंग से पूर्व हीटिंग मोड में ले जाकर 30 मिनट तक तक उसका तापमान 35 डिग्री तक रखा जा रहा है। इसके बाद ही कूलिंग की जा रही है। साथ ही उसे सेनेटाइज भी किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों को दिए जाने वाले चादर एवं तकिया के कवर को भी स्टीम वाश कर सेनेटाइज करने का दावा किया है। वैसे सफर के दौरान कोच का तापमान 25 डिग्री रखा जा रहा है ताकि किसी भी यात्री को कंबल की जरूरत ही न पड़े।
विज्ञापन


एस्केलेटर और एफओबी की रेलिंग भी की गई सेनेटाइज
प्रयागराज मंडल में संचालित सभी ट्रेनों के कोच के प्रवेश द्वार पर लगे हैंडल, टॉयलेट के नल एवं सीट के आसपास कीटाणु नाशक का प्रयोग कर सफाई शुरू की गई है। इसके अलावा जंक्शन परिसर में लगे एस्केलेटर की रेलिंग, फुट ओवर ब्रिज की रेलिंग, रैंप की रेलिंग, बेंच, वाटरबूथ, टॉयलेट, दरवाजों के नॉब तथा स्विच आदि की सफाई स्टीम क्लीनर द्वारा सेनेटाइज की जा रही है। मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता का कहना है कि गार्ड एवं ड्राइवर लॉबी में हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें