माघ मेले में पौष पूर्णिमा पर अक्षयवट मार्ग पर लोकर्निर्माण विभाग की पुलिया बही।
- फोटो : अमर उजाला।
पौष पूर्णिमा पर अक्षय वट मार्ग पर बनी पुलिया गंगा के तेज बहाव के कारण बह गई। मौके पर मौजूद मेला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पानी के बहाव को दूसरी तरफ मोड़ा। अब यहां पर पुलिया की जगह पांटून पुल का निर्माण कराया जाएगा। यह पुलिया 15 दिन पहले बनाई गई थी। लोक निर्माण विभाग के जेई धीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि स्थायी टेंट में पानी घुसने से पहले बहाव का रुख दूसरी ओर करके स्थिति को नियंत्रित कर ली गई है। कटान के चलते पानी का बहाव तेज होने के कारण पुलिया बहने लगी थी।