फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वंदे भारत, काशी महाकाल समेत 22 ट्रेनों का प्रयाग स्टेशन पर होगा ठहराव, यह है ट्रेनों की लिस्ट

Sat, 03 Jan 2026 08:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत, इंदौर-वाराणसी काशी महाकाल एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनों का ठहराव प्रयाग स्टेशन पर होने जा रहा है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने सभी 22 ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत, इंदौर-वाराणसी काशी महाकाल एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनों का ठहराव प्रयाग स्टेशन पर होने जा रहा है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने सभी 22 ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। अफसरों के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई है। यहां 20 फरवरी तक गोरखपुर वंदे भारत, गंगा कावेरी एक्सप्रेस, मनवर संगम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव होगा।

विज्ञापन


प्रयाग स्टेशन पर इन 22 ट्रेनों का ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा। गोरखपुर जाने वाली 22550 वंदे भारत का यहां आगमन दोपहर 3:28 बजे होगा जो 3:30 बजे रवाना होगी। इसी तरह गोरखपुर से आने वाली 22449 वंदे भारत का आगमन दोपहर 12:58 बजे और रवानगी एक बजे होगी। प्रयागराज संगम से बस्ती जाने वाली मनवर संगम का यहां आगमन-प्रस्थान 5:07-5:09 बजे और वापसी में शाम 7:36-7:38 बजे होगा।

एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 20 फरवरी तक यहां 20416 इंदौर-वाराणसी सुपरफास्ट, 20941 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर, 12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, 12669 चेन्नई-छपरा गंगा कावेरी एक्सप्रेस, 22434 आनंद विहार-गाजीपुर, 22183 लोकमान्य तिलक-अयोध्या, 12165 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर, 12539 यशवंतपुर-लखनऊ, 11055 गोदान एक्सप्रेस, 11059 लोकमान्य तिलक-छपरा, 18205 दुर्ग-नौतनवा, 22103 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट, 22683 यशवंतपुर-लखनऊ का ठहराव रहेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 11071 कामायनी एक्सप्रेस, 22584 अंत्योदय एक्सप्रेस, 22468 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी, 22613 रामेश्वरम-अयोध्या कैंट श्रद्धासेतु और 22969 ओखा-वाराणसी भी उक्त अवधि में यहां दो-दो मिनट के लिए रुकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें