फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ईंट लदे ट्रैक्टर से धंसी पुलिया, दबकर चालक की मौत, कई वर्षों से नहीं हुई थी मरम्मत

Thu, 13 Nov 2025 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हंडिया थाना क्षेत्र के डिघरी गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह पुलिया धंस जाने से उस पर से गुजर रहा ईंट लदा ट्रैक्टर सूखी नहर में गिर गया जिससे दब कर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ईंट लदे ट्रैक्टर के भार से पुलिया हुई ध्वस्त। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के डिघरी गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह पुलिया धंस जाने से उस पर से गुजर रहा ईंट लदा ट्रैक्टर सूखी नहर में गिर गया जिससे दब कर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उतरांव थाना क्षेत्र के दिखौटा गांव निवासी रामधारी भारतीया के तीन बेटों में बड़ा हरिश्चंद्र (35) स्थानीय एक भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। बृहस्पतिवार को सुबह वह ईंट लदा ट्रैक्टर लेकर ग्राहक के यहां पहुंचाने के लिए निकला था।

विज्ञापन


जैसे ही वह डिघरी गांव के पास शारदा सहायक खंड 39 की रजबहा पर बनी पुलिया से 9 बजे के करीब गुजरने लगा अचानक पुलिया का लेंटर धंस गया और चालक सहित ट्रैक्टर सूखी पड़ी नहर में गिर गया। मलबे और ट्रैक्टर से दब जाने के कारण चालक दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस और परिवार के लोग भी पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुमन तथा माता अनीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बेटा अर्पित (7), बेटी आन्हवी (5) तथा लाडो(1) के सिर से पिता का सहारा उठ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें