फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सांस्कृतिक यात्रा पहुंची प्रयाग

Sun, 21 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित गंगा सांस्कृतिक यात्रा रविवार को संगमनगरी पहुंची। गंगोत्री से गंगासागर तक की सांस्कृतिक यात्रा में गंगा को केंद्रित करते हुए संगम तट पर पेंटिंग का कार्यक्रम हुआ। जिसमें चित्रकारों ने गंगा यमुना के संगम को सौंदर्य को रेखांकित किया।
विज्ञापन

गंगा नदी के घाटों और किनारे पर बसे शहरों के 262 स्थलों के वैविध्य को दर्शाने के लिए 14 फरवरी से शुरू हुई गंगा यात्रा के प्रयाग पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। संगम तट पर  पश्चिम बंगाल  के चित्रकार पुष्पेन राय, रंजीत अधिकारी, अनिल कुमार, रंजना रॉय ने गंगा करे रेखांकित करते हुए कैनवास पर चित्र उकेरे। संगम की खूबसूरती को हूबहू कैनवास पर उतराने के लिए नाव से बीच संगम पहुंचे। शिविर में भी गंगा के ऐतिहासिक , पौराणिक और पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर केंद्र की ओर से कुणाल घोष उपस्थित रहे।
पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक  डा. ओमप्रकाश भारती के मुताबिक तीन दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को शृंगवेरपुर धाम में गंगा पर केंद्रित कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसका संयोजन डा. श्लेष गौतम करेंगे। कथक नृत्य के माध्यम से रामकथा की प्रस्तुति होगी। सांस्कृतिक यात्रा संगमनगरी से मिर्जापुर उसके बाद वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें