फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अफसरों और छात्रों में तीखी झड़प, हाथापाई

Thu, 15 Feb 2018 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दिलीप कुमार सरोज हत्याकांड के विरोध में बालसन चौराहे पर अनशन कर रहे छात्रों और पुलिस के जवानों के बीच बुधवार को तीखी झड़प हुई। अनशन खत्म कराने पहुंचे पुलिस के अधिकारियों और छात्रों के बीच वार्ता के दौरान दो युवकों को जबरिया खींच कर जीप में बैठाए जाने के बाद माहौल बिगड़ गया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और छीना झपटी होने लगी। प्रदर्शनकारी छात्रों ने दोनों साथियों को पुलिस की जीप से नीचे उतार लिया। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मराज पटेल भी आंदोलनकारियों के बीच पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र-प्रदेश की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। मुख्य हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद शाम को अनशन खत्म कर दिया गया। आंदोलनकारी छात्र नेताओं ने एलान किया कि दिलीप सरोज के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने तक संघर्ष चलता रहेगा।
विज्ञापन


दो दिन से बालसन चौराहे पर गांधी प्रतिमा के समक्ष क्रमिक अनशन कर रहे समाजवादी छात्र सभा, प्रगतिशील मंच, युवा मंच, दिशा छात्र समिति समेत कई संगठनों के छात्र समूहों को बुधवार की दोपहर पुलिस ने हटाने की कोशिश शुरू कर दी। सीओ सुकीर्ति माधव के नेतृत्व में पहुंची फोर्स छात्रों पर अनशन खत्म करने का दबाव बनाने लगी। इस दौरान बच्चा पासी, अभिषेक यादव व अन्य प्रदर्शनकारियों से पुलिस अफसरों की नोकझोंक होने लगी। इस दौरान सुनील और हेमंत नामक छात्र वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि सीओ ने हेमंत के हाथ से मोबाइल छीन कर फेंक दी।

इसके बाद हेमंत को पुलिस ने पकड़ कर जीप में लाद लिया। इस पर छात्र नेता चंद्रशेखर चौधरी, सुनील यादव, सुनील मौर्य, दिनेश चौधरी से पुलिस के अधिकारियों और जवानों से छीना झपटी-हाथापाई होने लगी। आक्रोशित छात्रों ने हेमंत और सुनील को पुलिस की जीप से उतरवा लिया। इस दौरान प्रशासन विरोधी नारे गूंजने और छात्रों का दबाव बढ़ने पर पुलिस पीछे हट गई। छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत यादव, ऋचा सिंह, निधि यादव, आदिल हमजा शाहिल, अंकुश यादव, अभिषेक यादव, सपा के वरिष्ठ नेता तारिक सईद अज्जू, गुलफाम, सुशील कुशवाहा ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद अनशन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें