फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू मार खुद थाने पहुंचा सीआरपीएफ जवान

विज्ञापन
CRPF jawan reached the police station by stabbing the young man himself
विज्ञापन
थाने में खुद पहुंचा, बताया कि मार दिया चाकू
विज्ञापन

पति पत्नी के बीच विवाद में हस्तक्षेप कर रहा था, इसी से नाराज हुआ था जवान
जसरा(ब्यूरो)। घूरपुर के जसरा में कृष्णपुरी कालोनी में शनिवार की सुबह सीआरपीएफ जवान मान सिंह ने अपने घर में मौजूद रिश्तेदार गौरव सिंह को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना के बाद जवान खुद ही थाने पहुंचा और जानकारी दी। पुलिस ने गौरव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। मान सिंह और उसकी पत्नी के बीच विवाद में गौरव ने हस्तक्षेप किया था। वह मान सिंह की पत्नी का पक्ष लेते हुए उससे उलझ गया था। पुलिस का कहना है जवान को थाने पर बैठाया गया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

लालापुर थाना क्षेत्र के गोझवार गांव निवासी मानसिंह सीआरपीएफ में जवान है। उसकी पोस्टिंग कश्मीर के कुपवाड़ा में है। जसरा के बुंदावा कृष्णपुरी कालोनी में उसने घर बनवाया है। पत्नी सुनीता और तीन बेटियां यहीं रहते हैं। एक अगस्त को मान सिंह छुट्टियों पर घर आया था। शनिवार को सुबह करीब दस बजे मान सिंह बाजार से लौटा तो उसके घर में गौरव सिंह (30) बैठा था। गौरव रिश्ते में उसका भतीजा लगता है और पड़ोस में ही रहता है। गौरव का घर में आना जाना मान सिंह को पसंद नहीं था। उसे बैठा देख वह बौखला गया और सुनीता को डांटने लगा। गौरव भी उससे उलझ गया। बात बढ़ती गई। जब पत्नी ने भी गौरव का पक्ष लिया तो मान सिंह के सिर पर खून सवार हो गया। तैश में आकर उसने गौरव को उठाकर पटक दिया और चाकू से उसके गले और पेट में एक के बाद एक कई वार कर दिए। जब वह अधमरा होकर गिर पड़ा तो मान सिंह वहां से सीधे घूरपुर थाने पहुंचा और बताया कि उसने गौरव को चाकू मार दिया है। चौकी इंचार्ज गौहनिया अनुज सिंह मौके पर पहुंचे घायल पड़े गौरव को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। मान सिंह का कहना है कि गौरव उसकी हत्या की साजिश रच रहा था। उसने बचाव में गौरव को चाकू मारा है। एसओ घूरपुर वृंदावन राय ने बताया कि मान सिंह को थाने पर बिठाया गया है लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

..........................................................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें