फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर से घर के लिए निकला सीआरपीएफ का जवान लापता, दर्ज कराई गई रिपोर्ट

Sat, 13 Mar 2021 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
soldier - फोटो : Twitter
विज्ञापन
जम्मू काश्मीर के श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ जवान लापता हो गया है। तीन मार्च को बेटे की बीमारी के आधार पर अवकाश लेकर प्रयागराज के लिए निकला सीआरपीएफ का जवान 12 मार्च तक घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। अनहोनी की आशंका से भयाक्रांत उसकी पत्नी ने नैनी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसको खोजने की गुहार लगाई है। साथ में सीआरपीएफ के श्री नगर हेड क्वार्टर में भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोरांव थाना क्षेत्र के  जोकहाई गांव निवासी शैलेश कुमार पांडेय सीआरपीएफ में जवान है। वर्तमान में वह श्रीनगर, जम्मू काश्मीर में तैनात है। उसकी पत्नी सरिता पांडेय अपने दो बच्चों के साथ नैनी कोतवाली के त्रिवेणी नगर मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहती है। सरिता के मुताबिक उसके बेटे शिवांश की तबियत खराब चल रही थी।

चार मार्च को उसने शिवांश को अस्पताल में भर्ती कराया था। इससे पहले उसने पति शैलेश को फोन पर बेटे की बीमारी के बारे में बताया था। नौ मार्च को सुबह सवा नौ बजे तक शैलेश से सरिता की मोबाइल पर बात होती रही। सरिता ने उससे कहा कि वीडियो काल करे तो वह बेटे को उसे दिखा दे लेकिन शैलेश ने वीडियो काल नहीं किया। उसके बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। एक दिन पूरा बीत जाने के बाद भी जब मोबाइल नहीं खुला तो सरिता ने पति के सीआरपीएफ हेडक्वाटर श्रीनगर में पता किया।
विज्ञापन


वहां जानकारी मिली कि शैलेश वहां से तीन मार्च को ही हवाई जहाज से बेटे की तबियत खराब होने का हवाला देकर अवकाश लेकर जा चुका है। वहां से सरिता के मोबाइल पर हवाई टिकट भी भेजा। जिससे परेशान सरिता ने नैनी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। सरिता का कहना है कि उसे अनहोनी की आंशका है। इंस्पेक्टर नैनी जीतेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। शैलेश के मोबाइल की पांच मार्च से प्रयागराज की मिल रही है। जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें