एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में यात्रियों को देख रोडवेज अफसरों ने सूचना दी तो पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी पहुंच गए। जानकारी मिली तो पुलिस अफसरों ने तुरंत ही सोशल मीडिया सेल के माध्यम से इस पोस्ट का खंडन किया। बताया गया कि विशेष परिस्थिति में रोडवेज की एक बस लखनऊ से आई थी जो फिर वापस चली गई।
उधर, अफसरों के निर्देश पर दोपहर में कर्नलगंज पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर अरुण त्यागाी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिचा सिंह, अखिलेश यादव, नेहा यादव व अदनान नाम से बनेे फेसबुक अकाउंट से फर्जी पोस्ट की गई। ऐसे में चारों के खिलाफ अफवाह फैलाने व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।