भीरपुर मे शिवालयों में उमड़े भक्त। संवाद
सावन के दूसरे सोमवार को करछना क्षेत्र के प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिवभक्तों ने सुबह से गंगाजल और दूध से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। प्रयागराज संगम से जल लेकर श्रद्धालु कुशगढ़ धामेश्वर महादेव, जर्कुटी नाथ महादेव और पहाड़ी महादेव पहुंचे। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे। भक्तों ने क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की। देर शाम तक भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ।