मेजा के शुक्लपुर में श्रीमद् भागवत कथा कहते कथा वाचक आचार्य अमित शुक्ला। संवाद
शुक्लपुर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को मनु महाराज के ज्येष्ठ पुत्र प्रियव्रत के चरित्र का प्रसंग सुनाया। कथा वाचक आचार्य अमित शुक्ला ने कहा कि मनु और शतरूपा के पुत्र प्रियव्रत विष्णु भक्त, तेजस्वी और ज्ञानी राजा थे। आचार्य ने कहा कि वैराग्य के बाद भी उन्होंने राजा के रूप में प्रजा का पालन किया और अपने पुत्रों को राज्यभार सौंपकर पुन: तपस्या में लीन हो गए। मुख्य यजमान छेदीलाल तिवारी हैं। आयोजक सुजीत और मंजीत तिवारी ने आभार व्यक्त किया।
मौके पर पूर्व सांसद डॉ. रीता बहगुणा जोशी, एमपी मिश्र, मुन्नन शुक्ला, अशोक तिवारी, भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला, अखिलेश मिश्र, चमेला तिवारी और अंजू श्रीवास्तव आदि रहे।