फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : छावनी प्रवेश में ऊंट, घोड़े और बग्घियों पर सवार होकर निकले महामंडलेश्वर और संत, देखें तस्वीरें

Fri, 27 Dec 2024 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चौफटका से पेशवाई निकली तो उनके स्वागत के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पेशवाई आगे बढ़ी तो आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। बाइक से लेकर कार सवार तक पेशवाई देखने के लिए रुके तो जाम लगने लगा। पुलिसकर्मियों ने जाम को हटवाने की कोशिश शुरू की, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
1 of 15
महाकुंभनगर में पंच दशनाम आग्नि अखाडे़ की छावनी प्रवेश यात्रा के दौरान लोहे की कील की सेज पर लेटकर - फोटो : अमर उजाला।

ऊंट, घोड़े, रथों और सुसज्जित बग्घियों पर श्री शंभू पंच दशनाम अग्नि अखाड़े के राजसी प्रवेश में बृहस्पतिवार को सनातन की अलौकिक छटा गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर छा गई। तपोनिष्ठ संतों की झलक पाने के लिए संगमनगरी की सड़कों पर कतारबद्ध आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। पुरानेे शहर की सड़कें हों या गलियां, गेंदा-गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा फूलों की राह बन गई। बैंडबाजे के साथ भक्ति धुनों से जहां इस अप्रतिम शोभायात्रा को संगीतमय बनाया गया, वहीं आस्थावान मुग्ध होकर झूमते, थिरकते संतों के पीछे संगम तक पहुंचे।

अग्नि अखाड़े के छावनी प्रवेश में सनातन का अद्भुत और अलौकिक समागम देखते ही बना। दिन के 11 बजे चौफटका स्थित अनंत माधव मंदिर से अग्नि अखाड़े के तपोनिष्ठ संत, श्रीमहंत, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर रथारूढ़ होकर निकले।

सबसे आगे ध्वजा-पताका चल रही थी। इसके बाद घोड़ों पर सवार संन्यासी डंका पीटते हुए निकले। अग्नि अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्णानंद ब्रह्मचारी सुसज्जित रथ पर सवार थे, तो तपोनिधि संत स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी अपने शिष्यों के साथ रथारूढ़ होकर छत्र-चंवर के साथ निकले। एक सुसज्जित रथ पर अखाड़े की ईष्ट देवी मां गायत्री के चित्र का दिव्य दर्शन कर भक्त निहाल हो रहे थे। रथों पर सजाए गए चांदी के हौदों पर आशीर्वाद मुद्रा में सवार होकर गुजरते संतों को देखने के लिए लोग टकटकी लगाए रहे।

विज्ञापन

2 of 15
छावनी प्रवेश यात्रा में शंख बजाते संत। - फोटो : अमर उजाला।

बड़ी संख्या में नागा संन्यासी तलवार, भाला, भुजाली के साथ करतब करते चल रहे थे। पहली बार अग्नि अखाड़े का छावनी प्रवेश चौफटका से करबला, खुल्दाबाद, रोशन बाग, शाहगंज, कोतवाली के रास्ते बैरहना होते हुए परेड से महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुआ। रास्ते भर पुष्पवर्षा होती रही। अग्नि अखाड़े की इस शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की कतारबद्ध भीड़ लोगों का ध्यान खींच रही थी। साधु-संतों को माला पहनाकर श्रद्धालु आशीष ले रहे थे।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी के अलावा आवाहन अखाड़े के सभापति श्री महंत पूनम भारती, श्री महंत सत्या गिरि के अलावा अटल अखाड़े के श्री महंत बलराम भारती समेत बड़ी संख्या में संतों ने छावनी प्रवेश में हिस्सा लिया। सचिव श्री महंत सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी भी पूरे लाव-लश्कर के साथ चल रहे थे।

विज्ञापन

3 of 15
यात्रा में शामिल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी और अन्य संत। - फोटो : अमर उजाला।

संगम पर पूजन, मेला प्रशासन ने किया संतों का स्वागत

महाकुंभ क्षेत्र में अग्नि अखाड़े के संतों के छावनी प्रवेश पर मेला प्रशासन ने अगवानी की। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसएसपी सुरेश चंद्र द्विवेदी समेत कई अफसरों ने संतों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद संगम पर सविधि पूजा के बाद अग्नि अखाड़े के संत अखाड़ा सेक्टर में अपनी छावनी में प्रवेश कर गए।

4 of 15
काशी विश्वनाथ डमरू दल ने प्रवेश यात्रा में किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

पंचअग्नि अखाड़े के नगर प्रवेश (पेशवाई) पर बृहस्पतिवार को सड़कों पर भीड़ जमा हो गई। इसे देखने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इससे चौफटका पुल समेत पुराने शहर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। पेशवाई के आगे गुजरने पर कड़ी मशक्कत के बाद जाम में फंसे वाहनों को निकाला जा सका। हालांकि, जाम से निपटने के लिए पुलिस ने विभिन्न जगहों पर रूट डायवर्जन किया था।

विज्ञापन

5 of 15
छावनी प्रवेश यात्रा में कुछ इस तरह निकले संत। - फोटो : अमर उजाला।

यातायात पुलिस विभाग ने अखाड़े के छावनी प्रवेश को लेकर महिला ग्राम चौराहे से चौफटका फ्लाईओवर, रेलवे स्टेशन व बुड्ढा ताजिया, राजरूप तिराहा से करबला चौराहा, घंटाघर व अतरसुइया से कोतवाली, रोशन बाग से बैंक ऑफ बड़ौदा मार्ग, टठेरी बाजार से शाहगंज रेलवे स्टेशन मार्ग, रामबाग से कोठापार्चा, लेबर चौराहा से कोठापार्चा, त्रिवेणी मार्ग और बांगड़ चौराहे से बैरहना मार्ग पर रूट डायवर्जन था।

विज्ञापन

6 of 15
छावनी प्रवेश में हाथी पर सवार होकर निकले साधु। - फोटो : अमर उजाला।
चौफटका से पेशवाई निकली तो उनके स्वागत के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पेशवाई आगे बढ़ी तो आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। बाइक से लेकर कार सवार तक पेशवाई देखने के लिए रुके तो जाम लगने लगा। पुलिसकर्मियों ने जाम को हटवाने की कोशिश शुरू की, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। वहीं, बैरहना मार्ग की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। इसके साथ ही बांगड़ चौराहे से वाहनों का अधिक दबाव होने से यहां भी भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

7 of 15
छावनी प्रवेश में करतब दिखाते साधु। - फोटो : अमर उजाला।
छावनी प्रवेश में करतब दिखाते साधु। 

8 of 15
छावनी प्रवेश यात्रा में लगी रथों की कतार। - फोटो : अमर उजाला।
छावनी प्रवेश यात्रा में लगी रथों की कतार। 

9 of 15
छावनी प्रवेश यात्रा में शामिल संत। - फोटो : अमर उजाला।
छावनी प्रवेश यात्रा में शामिल संत। 

10 of 15
छावनी प्रवेश यात्रा में शामिल रथ। - फोटो : अमर उजाला।
छावनी प्रवेश यात्रा में शामिल रथ। 

11 of 15
छावनी प्रवेश यात्रा में करतब दिखाते साधु। - फोटो : अमर उजाला।
छावनी प्रवेश यात्रा में करतब दिखाते साधु। 

12 of 15
छावनी प्रवेश यात्रा में विमानों का भी प्रदर्शन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
छावनी प्रवेश यात्रा में विमानों का भी प्रदर्शन किया गया। 

13 of 15
महाकुंभनगर में पंच दशनाम आग्नि अखाडे़ की छावनी प्रवेश यात्रा में रुद्राक्ष की माला की जटा ग्रहण कि - फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभनगर में पंच दशनाम  आग्नि अखाडे़ की छावनी प्रवेश यात्रा में रुद्राक्ष की माला की जटा ग्रहण किए साधु।

14 of 15
महाकुंभनगर में पंच दशनाम आग्नि अखाडे़ की छावनी प्रवेश यात्रा में शामिल संत। - फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभनगर में पंच दशनाम आग्नि अखाडे़ की छावनी प्रवेश यात्रा में शामिल संत।
विज्ञापन

15 of 15
महाकुंभनगर में पंच दशनाम आग्नि अखाडे़ की छावनी प्रवेश यात्रा में शामिल मनमोहक झांकी। - फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभनगर में पंच दशनाम आग्नि अखाडे़ की छावनी प्रवेश यात्रा में शामिल मनमोहक झांकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें