फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजापुर में महिला दरोगा के घर में घुसे बदमाश

Wed, 10 Jun 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। बदमाशों ने राजापुर इलाके के गंगानगर मुहल्ले रेलवे की दरोगा ममता सोनकर के घर में हाथ साफ कर दिया। वह अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में फतेहपुर गई थीं। मंगलवार दोपहर वहां से लौटने पर उन्हें घर में चोरी का पता चला तो कैंट थाने में खबर दी। पुलिस ने छानबीन की लेकिन अभी चोरो का कोई सुराग नहीं मिल सका है। वैसे पुलिस को शक है कि इस घटना में इलाके के नशेड़ियों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन


राजापुर क्षेत्र में गंगानगर निवासी उपनिरीक्षक ममता सोनकर के पति बदलू सोनकर का देहांत हो चुका है। ममता जीआरपी मुख्यालय इलाहाबाद में तैनात हैं। बेटी का ब्याह करने के बाद वह अकेली ही रहती हैं। छह जून को वह भतीजी यानी बहन की बेटी के विवाह में शामिल होने फतेहपुर गई थीं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह घर लौटीं तो सन्न रह गईं। दरवाजे में लगा ताला टूटा था। कमरे में सामान बिखरे थे। आलमारी का लॉक तोड़कर खोला गया था। दीवान, लोहे का बक्सा, वार्डरोब सब खुले थे। उनमें रखे सामान बाहर पड़े थे।

बदमाशों ने मनमाने ढंग से तलाशी ली थी। ममता ने फौरन इस बारे में अपने दामाद बबलू सोनकर को फोन से बताया। फिर कैंट थाने में खबर दी। कुछ देर बाद राजापुर चौकी प्रभारी श्रीनिवास राय उनके घर पहुंचे और निरीक्षण किया। ममता ने बताया कि बदमाश 62 हजार रुपये नगद, सोने की चेन, अंगूठी और चांदी के जेवरात समेत कुछ और सामान ले गए हैं। पुलिस का भी अनुमान है कि क्षेत्र के ही जुआरियों-नशेड़ियों ने यह वारदात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें