फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-ट्यूब का एक वीडियो बना छात्रा की मुसीबत

Mon, 06 Mar 2017 01:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यू ट्यूब
विज्ञापन
यू-ट्यूब पर एक वीडियो छात्रा की बदनामी का सबब बन गया है। वीडियो की वजह से शोहदों को उसे परेशान करने का मौका मिल गया है। घरवाले भी उससे लगातार सवाल जवाब करते हैं। वीडियो में उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है। तंग आकर छात्रा ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि वे इस वीडियो को हटवाने का प्रयास करें।
विज्ञापन


यू-ट्यूब पर एक वीडियो काफी दिनों से वायरल है। 2015 के इस वीडियो में दिखाया गया कि कंपनीबाग में कुछ सिपाही वहां बैठे लड़के लड़कियों को डांट रहे हैं। उनसे पूछताछ कर रहे हैं। लड़के लड़कियां पुलिस वालों की मिन्नतें कर रहे हैं। पुलिस वाले घर वालों को बुलाने की धमकी दे रहे हैं। इस तरह के पांच-पांच मिनट के तीन वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड हैं। एक वीडियो में पीड़ित छात्रा भी अपने दोस्त के साथ दिखाई दे रही है। उसका चेहरा साफ साफ नजर आ रहा है।

छात्रा को काफी समय बाद इस बात का पता चला जब कुछ शोहदों ने उससे उस घटना की याद दिलाई। धीरे-धीरे यह बात फैलती गई। घरवाले भी इसे लेकर काफी नाराज हैं। इस वीडियो को लेकर उसकी काफी बदनामी हो रही है। उसने अपने स्तर पर भी प्रयास किया कि वीडियो को हटा लिया जाय, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। तंग आकर उसने कुछ दिन पहले एसएसपी आफिस की शिकायत सेल में एप्लीकेशन देकर गुहार लगाई कि यू-ट्यूब से वे उस वीडियो को हटाने का प्रयास करें, जिसमें उसका चेहरा दिख रहा है। इस वीडियो के कारण उसका जीना हराम हो गया है। छात्रा का कहना है कि अगर उसे पता लग जाए कि यह वीडियो किसने वायरल किया तो वह उसके खिलाफ कानूनी एक्शन लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें