इलाहाबाद। दारागंज के परेड मैदान पर बृहस्पतिवार सुबह बाइस वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों से खबर मिलने पर दारागंज पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की दाहिनी आंख पर गहरा जख्म था। उस पर किसी नुकीले पत्थर से हमला किया गया था। आंख गायब थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दारागंज पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। युवक नीली शर्ट और सफेद पैंट पहने था। उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला। जिससे मृतक के बारे में कुछ पता चले सके। हुलिया देखकर आशंका लगाई जा रही है कि मृतक रिक्शा चालक या टेंपो ड्राइवर हो सकता है।
आशंका है कि उसकी देररात हत्या के बाद शव को लाकर यहां फेंक दिया गया है। मौके पर क्र ाइम ब्रांच की टीम ने भी जाकर छानबीन की। दारागंज पुलिस ने आसपास के थानों से लापता लोगों के बारे में जानकारी की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर दारागंज विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद ही हत्या के पीछे की कहानी सामने आएगी।